
Fire in dense forest of danzer road
बालाघाट। डेंजर रोड के घने जंगलों में अचानक भीषण आग दोपहर तीन बजे के करीब लग गई। आग की किस वजह से लगी कारण अज्ञात है। आग इतनी विकराल थी कि जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। जिससे आसपास के यातायात पर भी असर पड़ा। वहीं सूचना मिलते ही नगर पालिका फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस अभियान में पायलट संजू सोनकर, फायरमैन राहुल वैद्य एवं भारत लिल्हारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ी आपदा टल गयी। इस दौरान यातायात को भी सुरक्षित रूप से बहाल किया गया। प्रशासन की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान होने से बच गया।