
Sex cd scandal ,bhupesh baghel bari
रायपुर। सन् 2017 में छत्तीसगढ़ की राजनीकित में चर्चित सेक्स सीडी कांड उछला। जिसमें पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ आपत्ति जनक अवस्था में एक लड़की को दिखाया गया था। जो कि फर्जी तरीके से बनाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आज केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इसके बाद भूपेश ने एक्स पर सत्यमेव जयते लिखा है।
कथित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मंत्री राजेश मूणत हैं बताया गया था।
अगली सुनवाई 4 अप्रैल को
मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी। फिलहाल भूपेश बघेल के अलावा बाकी 4 आरोपियों पर कोई फैसला नहीं आया है, अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।
इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा
भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया था कि कोर्ट में CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। अब अभियुक्त के वकील बहस कर रहे हैं। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं। CBI ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा किया है।
क्या है सेक्स सीडी कांड केस
अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी।कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया।
CBI की चार्जशीट पर बहस चल रही
इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे। मामले में CBI ने 2018 में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब रायपुर कोर्ट में CBI की चार्जशीट पर बहस चल रही है।
CBI ने रिंकू खनूजा को भी बनाया आरोपी
सीडी कांड को लेकर छत्तीसगढ़ में जमकर राजनीति हुई। इस मामले में सबसे अहम कड़ी श्याम नगर निवासी रिंकू खनूजा था। 6 जून 2018 को रिंकू ने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के बाद सीबीआई ने उसे आरोपी बनाया है। सीबीआई का दावा है कि अगस्त में रिंकू खनूजा और विजय पांड्या ने सीडी बनवाई। 14 अगस्त 2017 को रिंकू और विजय के साथ कैलाश मुरारका खुद फ्लाइट से मुंबई गए। वहां दो दिनों तीनों होटल में ठहरे। इस बीच तीनों मुंबई में मानस साहू के स्टूडियो गए।
CBI ने कोर्ट में आवेदन लगाया