
Many women in delhis CM race but nupur on social media
नई दिल्ली (ब्यूरो)। सोशल मीडिया में नुपूर शर्मा का नाम तेजी से वायरल हो रहा है दिल्ली का सीएम के लिए। हिन्दूवादी वोटर नुपूर शर्मा को हिन्दुत्व का चेहरा बताते हुए लिख रहे है कि दिल्ली का सी.एम. सिर्फ नुपूर शर्मा। महिला आरक्षण बिल को अगले चुनाव तक हरी झंडी मिलने के आसार है। प्रधान मंत्री वैसे अपने भाषण में कहा है कि पूर्वाचल से मेरा बहुत करीबी का रिश्ता है। उनकी बातों पर भरोसा करें तो मनोज तिवारी सी.एम. हो सकते हैं। इसलिए कि मनोज तिवारी पूर्वांचल से आते हैं। लेकिन महिलाएं भी इस बार अपना दम दिखा रही है। तीन -चार महिलाएं सी.एम. की रेस में है। बीजेपी शासित राज्यों में पुरुष सी.एम. हैं। दिल्ली में महिला सी.एम. होने के आसार ज्यादा हैं। सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी से कोई भी महिला सी.एम. नहीं बनी। दावेदारों में प्रवेश का भी नाम है,लेकिन संभावना यही है कि केजरीवाल जब आतिशी को सी.एम. बना सकते हैं तो बीजेपी क्यों नहीं? सोशल मीडिया को तवज्जो पी.एम. दिये तो फिर नुपूर शर्मा सी.एम. बन सकती है। लेकिन संभावना यही है कि इस बार दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथ में ही होगी।
दिल्ली सी.एम. को लेकर मंथन
राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब सभी के मन में सवाल यही है कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय जैसे दिग्गज शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व हमेशा से सीएम चेहरे को लेकर चौंकाती रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ये देखने को मिल चुका है। ऐसे में चर्चा ये भी हो रही कि पार्टी दिल्ली में महिला सीएम पर भी दांव आजमा सकती है। सियासी रणनीतिकारों की मानें तो बीजेपी नेतृत्व इसे लेकर भी मंथन में जुटा है।
चार महिला कैंडिडेट
70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटें अपने नाम की हैं। इनमें चार महिला कैंडिडेट रेखा गुप्ता, शिखा राय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान हैं, जो विधायक बनी हैं। अगर बीजेपी आलाकमान दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री पर विचार करती है तो इन चार महिला विधायकों में किसी एक को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आइए जानते हैं बीजेपी की चारों नई महिला विधायकों का प्रोफाइल, कौन कहां से जीता है।
रेस में शिखा रॉय सबसे आगे
बीजेपी अगर दिल्ली में महिला सीएम बनाने की रणनीति बना रही है तो इसमें शिखा रॉय का नाम सबसे आगे हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिखा रॉय ने ग्रेटर कैलाश सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों के अंतर से हराया।
रेखा गुप्ता भी प्रबल दावेदार
सीएम पद की रेस में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता का भी नाम शामिल है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट बंदना कुमारी को 29595 वोटों के हराया है। रेखा गुप्ता को 68200 वोट आए थे। वहीं आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट बंदना कुमारी को 38605 वोट ही मिले। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि, लंबा राजनीतिक अनुभव होने की वजह से रेखा गुप्ता भी सीएम पद की प्रमुख दावेदारी मानी जा रही हैं।
वजीरपुर से पूनम ने दर्ज की जीत
बीजेपी हमेशा मुख्यमंत्री के सेलेक्शन में चौंकाती रही है। ऐसे में अगर दिल्ली में महिला सीएम पर विचार किए जाने पर पूनम शर्मा का नाम भी रेस में माना जा सकता है। पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता को हराया। पूनम शर्मा को 54721 वोट आए। वहीं AAP के राजेश गुप्ता को 53293 मत मिले। इस तरह से उन्होंने AAP उम्मीदवार को 1145 से वोटों के अंतर से हराया।
नीलम का भी दावा मजबूत
दिल्ली चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली चौथी महिला कैंडिडेट नीलम पहलवान हैं। उन्होंने नजफगढ़ असेंबली सीट पर जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार से था, जहां नीलम पहलवान ने AAP उम्मीदवार को 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी। नीलम पहलवान को 101708 वोट मिले। वहीं आम आमदी पार्टी के तरुण कुमार को 72699 मत ही मिले हैं।
अटकलों को दौर चल रहा
वैसे दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा इसे लेकर अटकलों को दौर चल रहा है। पार्टी ने बिना किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ा था, इसलिए अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दिल्ली की जनता को अब नए मुख्यमंत्री के नाम का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि बीजेपी किसे दिल्ली की कमान सौंपती है। पार्टी के इस फैसले का दिल्ली के साथ-साथ दूसरे राज्यों की राजनीति पर भी गहरा असर पड़ेगा।