
Chowpatty in every zone on being bjp mayor
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। राजधानी में गोकुल नगर बनाया जाएगा। जिसमें मवेशियों को रखा जाएगा। पिछली कांग्रेस सरकार ने गौठान बनाया था। छात्राओं को फ्री सैनेटरी नैपकिन दी जाएगी। तात्यापारा-शारदा चौक का सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इसे 6 महीने में पूरा किया जाएगा। यह शहर की प्रमुख सड़क है।तीन दर्जन से अधिक बातें बीजेपी ने अपने घोंषणा पत्र में कही है। बीजेपी के घोंषणा पत्र जनहित की जरूरतों से जुड़े हुए हैं।एकात्म परिसर के भाजपा कार्यालय में घोषणा पत्र की लॉन्चिंग सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री राम विचार नेताम ने की।
चारों विधायक वचन देते हैं
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर नगर निगम क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए निधि और योजनाओं की कमी नहीं होगी। चारों विधायक वचन देते हैं। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ राजधानी को दिलवाएंगे। नगर निगम रायपुर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।
रायपुर के लिए बीजेपी के और वादे-
- तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- हर घर शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा।
- टोल फ्री सेवाओं पानी, सफाई, स्ट्रीट लाईट जैसे अन्य मूलभूत सेवाओं को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे।
- रायपुर शहर से हर जोन में उपलब्ध भूमि तय कर खेल मैदान और उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा।
- रैन बसेरा (रात्रि कालीन आश्रय स्थल) को सर्व सुविधा युक्त किया जाएगा।
- नगर निगम के बाग-बगीचा में बापू की कुटिया और ओपन जिम की उचित रखरखाव करेंगे।
- मुक्ति धाम में नियमित सफाई, शेड, प्रकाश पानी, जनसुविधा का समुचित व्यवस्था करेंगे।
- ‘माय सिटी ऐप’ लॉन्च कर हर जोन कार्यालय में एकीकृत सेवा केन्द्र की स्थापना करेंगे।
- सार्वजनिक स्थलों, बाजार, मुख्य मार्ग के आस-पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, पुरुषों के लिए प्रसाधन का निर्माण किया जाएगा।
- दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक भवनों में बाधा रहित वातावरण बनाएंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्राइसिकिल उपलब्ध कराए जाएंगे।
- नगर निगम क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को नियमानुसार नियमित कर मूलभूत सुविधा (सड़क, बिजली, पानी) उपलब्ध कराएंगे।
- रायपुर नगर निगम क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।
- सर्वसुविधा युक्त आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाए जाएंगे। जहां बच्चों ओर माताओं के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही स्तनपान के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाएगी।
- विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनेटरी नैपकिन की उपलब्धता कराया जाएगा। जिससे उनकी स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों का ध्यान रखा जा सके।
- रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए मौजूदा हॉस्टलों की सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार करेंगे।
- मोर क्लिनिक स्थापित करेंगे, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ आवश्यक पड़ने पर रेफरल केन्द्र के रूप में भी काम करेंगे।
- रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिससे युवक-युवतियों के लिए उद्यम, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- विश्वकर्मा ठीहा योजना के तहत कारीगरों, परंपरागत व्यवसायों, असंगठित उत्पादक कार्य को केवल कर्ज ही नहीं बल्कि अपना कारोबार चलाने के लिए निकाय के बाजार और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
- गोकुल नगर का विस्तार करेंगे। जिससे गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
- श्रद्धांजलि योजना के तहत 500 बढ़ाकर हितग्राही को 2500 रुपए दिए जाएंगे। कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।
- हम शहरी बाढ़ और प्रदूषण से उन्नत वर्षा जल प्रबंधन समाधान लागू करेंगे।
- हम जल निकासी की निगरानी के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक उपयोग करेंगे, जिसमें ऑनलाइन सिस्टम लागू करना शामिल होगा, ताकि जल निकासी की स्थिति का वास्तविक समय में पता चल सके।
- बिजली वायर के जंजाल से मुक्ति के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग के काम किए जाएंगे।
- तालाबों में घरेलू स्रोतों से आने वाले जल और कचरे का उपाय करेंगे। साथ ही हर तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित करेंगे। इसे STP से जोड़ेंगे। जिससे तालाब स्वच्छ हो सके।