
12 naxalites killd in encounter

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें 12 नक्सलियों को मारे जाने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं।बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है।
नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी
डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि हुई है।इस मुठभेड़ में करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं। इनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।