
the-fight-is-between-the-constitution-bjp-and-the-rss-rahul
महू । महू में आयोजित कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि लड़ाई संविधान, बीजेपी और आरएसएस के बीच है। ये चाहते हैं कि आजादी से पहले जैसा था वैसा ही अब भी हो। गरीबों के हाथ कुछ न आए। लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने (बीजेपी ने) संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे।उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
आपकी लाइफ बर्बाद हो रही है
अस्पताल निजी हाथों में जाते हैं।आगे का रास्ता क्या है। सबसे पहले आप एक चीज नोट कीजिए।आप अस्पताल जाओ, लाखों रुपए अरबपतियों को दो, बच्चों को कॉलेज भेजो, लाखों रुपए अरबपतियों को दो। ये सोचकर कि सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर जो सर्टिफिकेशन आपको मिल रहा है, बिना रोजगार के वो कचरा है। ये देश की सच्चाई है। आईआईएम, आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा। आपको गुलाम बनाया जा रहा है। दलितों को, पिछड़ों को, गरीब जनरल कास्ट के लोगों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। आप देखते जा रहे हो। आपकी लाइफ बर्बाद हो रही है।
डिग्री वालों को नौकरी नहीं
राहुल ने कहा- आप अस्पताल जाओ, लाखों रुपए अरबपतियों को दो, बच्चों को कॉलेज भेजो, लाखों रुपए अरबपतियों को दो। ये सोचकर कि सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर जो सर्टिफिकेशन आपको मिल रहा है, बिना रोजगार के वो कचरा है। ये देश की सच्चाई है। आईआईएम-आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा।
जीएसटी अरबपति नहीं देते हैं
जीएसटी अरबपति नहीं देते हैं। जीएसटी हिंदुस्तान के गरीब देते हैं। जब आप एक पैंट खरीदते हो, जितनी जीएसटी आप देते हो उतनी ही अडाणी-अंबानी देते हैं। लाखों करोड़ रुपए आपकी जेबों से निकाला जाता है। ये सीधा अरबपतियों के बैंक अकाउंट में जाता है। नरेंद्र मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपए अरबपतियों का कर्जा माफ किया है। ये आपका पैसा था। कर्जा माफ आपके पैसों से हुआ। मैं आपसे पूछता हूं किस किसान का कर्जा माफ करते हैं। किस स्टूडेंट का कर्जा माफ करते हैं।
सीधा संविधान पर आक्रमण
राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
तभी शाह जैसे लोग भागेंगे
खड़गे ने कहा कि शाह कहते हैं कि अंबेडकर-अंबेडकर इतनी बार कह रहे हो अगर भगवान का नाम लेते तो वे मिल जाते। ये ऐसे लोग हैं। अगर जिंदा रहना चाहते हो तो लड़ो, तभी शाह जैसे लोग भागेंगे। बाबा साहेब ने संविधान दिया, सबको साथ लेकर चले।
राहुल संविधान बचाने वाले सेनापति
हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की थी। ये यात्रा भाईचारे की थी। आज संविधान की रक्षा के लिए कोई सेनापति के रूप में उभरकर सामने आया तो वे राहुल गांधी हैं।
केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है- उमंग
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने भाषण की शुरुआत में जय जय जय जय जय भीम का नारा लगवाया। सिंघार ने कहा, केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है। ये कभी भी गिर सकती है। अमित शाह ने लोकसभा में जो बात कही वो दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाली है। भाजपा देश में कभी किसी को एक नहीं कर सकती।