
Passengers jump on rumor of fir in pushpak express,sampark kranti crushed
जलगाांव। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेेन हादसे में छह लेागों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में3 0 -40 लोग घायल हो सकते हैं। हालांकि रेलवे की ओर से मरने वालों की संख्या अभी नहीं बताई गयी है। संख्या बढ़ सकती है मरने वालों की। पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से यात्री कूदने लगे। दूसरे ट्रैक पर कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी। उसकी चपेट में आ जाने से कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है।
दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति
महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। घबराए यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि ट्रेन से कुचलकर 8-10 लोगों की मौत हुई है। करीब 40 लोग घायल हैं।
रेलवे ट्रैक के आसपास लाशें पड़ी हुई हैं। कुछ लोग ट्रैक के आसपास दिख रहे हैं।
स्पीड से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति
सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह रही कि स्पीड से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए।
ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं
जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी वजह से ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली थी। इसी से घबराकर लोग कोच के बाहर कूदे थे।