
11681blessings missing from sohagi procurement center
रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल को पता ही नहीं चला कि सोहागी उपार्जन केन्द्र में आफ लाइन धान की खरीदी हो रही है। जब तक उन्हें पता चलता, तब तक बहुत देर हो गयी। खरीदी केन्द्र पर निरीक्षण करने पर पता चला कि 11 हजार 681 बरदाने कम हैं। ऑफ लाइन 2800 बोरी धान खरीदा गया। जिसका कहीं रिकार्ड नहीं है। गिनती पर इतनी ही बोरी धान ज्यादा मिली। किसानों से तौल में अधिक धान लिया गया। 251 क्विंटल धान अधिक लिया गया। बड़ी चतुराई से लाखों का धान बेच दिया गया।
ऐसा और भी जगह हो रहा
सोहागी उपार्जन केन्द्र जैसा मामला और भी केन्द्रों में हो रहा है। लेकिन कलेक्टर सिर्फ नोटिस देने का काम कर रही हैं। सोहागी का मामला सामने आने पर उन्होंने सेवा सहकारी समिति त्योंथर के प्रबंधक और उपार्जन केन्द्र प्रभारी अम्बुज पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। उचित जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की बात कही है।
ऑफलाइन धान खरीदा गया
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सोहागी धान उपार्जन केन्द्र का अधिकारियों और सर्वेयर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान अमानक स्तर की धान लेने, बोरियों के टैग में किसानों की जानकारी नहीं होने के अलावा बोरियों में उपार्जन केन्द्र का छापा नहीं लगने की जानकारी मिली।हैरानी वाली बात यह है कि आनलाइन दर्ज मात्रा से 2800 बोरी धान ज्यादा मिला। जाहिर सी बात है कि यहां सारे नियमों के विपरीत यहां धान खरीदी की जा रही थी।
11681 बरदाने कम मिले
किसानों से धान आन लाइन और आफलाइन दोनों खरीदा जा रहा था। आफलाइन खरीदी इसलिए हो रही थी ताकि नियम विरूद्ध परिवहन किया जा सके। और यही किया गया। 11 हजार 681 बारदाने भी कम मिले। तौल में बोरियों का वजन निर्धारित मात्रा में नहीं पाए जाने जैसी अनियमितता पाई गईं। यह भी पता चला कि अब तक किसानों से 251 क्विंटल धान अवैधानिक तरीके से ली गई।