
Babu of baihar hospital caught taking bribe
बालाघाट। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बैहर अस्पताल में पदस्थ बाबू प्रवीण जैन और उनके पुत्र प्रिंस जैन को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया। क्लीनिक संचालक दिनेश मरकाम को उसके सीलबंद क्लीनिक के ताले की चाबी लौटाने के एवज में एक लाख रुपए मांगा था। बाद में 50 हजार रूपये पर सौदा तय हुआ। रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए देने के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।
रंगे हाथ गिरफ्तार
दिनेश मरकाम का निजी संजीवनी दवाखाना गढ़ी में हैं। जिसकी क्लीनिक पर 23 दिसंबर को बैहर अस्पताल की टीम ने छापामार कर उसका संजीवनी दवाखाना को सील कर दिया गया था। उसके दवाखाना की चाबी बाबू प्रवीण जैन रख लिए थे। जब क्लिनिक संचालक ने चाबी मांगी गई तो उसके 01 लाख रुपए की डिमांड की।अंत में 50 हजार रुपए में समझौता तय हुआ। रिश्वत से परेशान होकर निजी क्लीनिक संचालक ने लोकायुक्त जबलपुर जबलपुर डीएसपी दिलीप झरवड को सारी बात बताई। 02 जनवरी को दिनेश मरकाम सौदे की पहली किस्त की राशि 30 हजार रुपए बाबू प्रवीण जैन को दी। उसने वह राशि अपने बेटे प्रिंस जैन को दे दिया। मौके पर लोकायुक्त पुलिस ने पिता पुत्र को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्यवाही सिविल अस्पताल बीएमओ कार्यालय बैहर के सामने आवासीय परिसर में हुई है।