
UP boy reaches pakistan to mary facebook girl friend
नई दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तानी एक महिला के प्यार में यूपी के अलीगढ़ जिले के नगला खटकरी गांव का 30 वर्षीय बादल बाबू बगैर वीजा के पाकिस्तान के बहाउद्दीन पहुंच गया। फेस बुक मे जिस महिला से उसकी बाते होती थी, उससे मुलाकात उसकी हुई। पाकिस्तान पुलिस को पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है। अब उसकी अगली पेशी दस जनवरी 2025 को होगी। इसके पहले भी वो दो बार पाकिस्तान सीमा पार करने का प्रयास कर चुका है।
बादल बाबू की दोस्ती फेसबुक के जरिये पाकिस्तानी महिला से हुई। उसने उसे मिलने के लिए बहाउद्दीन बुलाया। बादल बाबू फेस बुक में उसे देखकर उसके प्यार में दीवाना हो गया। उससे मिलने के लिए वह दो बार पाकिस्तान सीमा तक पहुंचा लेकिन सफल नहीं हो सका। तीसरी दफा वह अपनी फेसबुक महिला से मिलने में कामयाब हो गया। लेकिन पाकिस्तान की पुलिस का दिल नहीं पसीजा और उसे पकड़ ले गयी।
रोमांटिक रिश्ता डेवेलप किया था
अलीगढ़ जिले के नगला खटकरी गांव के निवासी 30 वर्षीय बादल बाबू के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी व्यक्ति को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने मंडी बहाउद्दीन शहर में गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि बादल बाबू ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने सोशल मीडिया पर महिला के साथ रोमांटिक रिश्ता डेवेलप किया था। वह महिला से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बेताब होकर वैलिड वीजा या यात्रा दस्तावेजों के बिना पाकिस्तान में प्रवेश किया।
14 दिन की न्यायिक हिरासत
अदालत ने आरोपी व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी व्यक्ति को 10 जनवरीए 2025 को फिर से पेश किया जाएगा। प्राथमिक जांच से पता चला है कि यूपी के व्यक्ति ने पहले भी दो बार भारत.पाकिस्तान सीमा पार करने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। अपने तीसरे प्रयास में वह सफलतापूर्वक पाकिस्तान में प्रवेश कर गया और मंडी बहाउद्दीन पहुंच गया। यहां कथित तौर पर उसकी मुलाकात उस महिला से हुई जिसके साथ वह ऑनलाइन बातचीत कर रहा था। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या बाबू का पाकिस्तान में अवैध प्रवेश पूरी तरह से उसकी रोमांटिक फ्रेंडशिप से प्रेरित था या इसके पीछे कोई अन्य मकसद था।
पहले भी आया था ऐसा ही मामला
यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय व्यक्ति ने पाकिस्तान पहुंचने और अपने साथी से मिलने के लिए सीमा पार करने का प्रयास किया है। इस साल जुलाई में इसी तरह की एक घटना में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन मिली एक पाकिस्तानी महिला से शादी करने के लिए सीमा पार करने की कोशिश की। हालांकि उसकी कोशिश को सीमा सुरक्षा बल ;बीएसएफद्ध के जवानों ने नाकाम कर दिया। जवानों ने उन्हें जम्मू.कश्मीर में खोखर सीमा चौकी पर हिरासत में लिया और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया।