
Leopard injured four villagers
रीवा। तराई अंचल में तेंदुए ने आज चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुआ खेत में छिपा हुआ था।घायलों को उपचार के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। हमले के बाद छिपे बैठे तेंदुए को खोजने पुलिस और वन विभाग रेस्क्यू आपरेशन चला रहा है। घटना यूपी से सटे जनेह थाना क्षेत्र के खदेलवाल गांव की है।
तेंदुआ की तलाश जारी
थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि तेंदुआ सरसों के एक खेत में घात लगाकर बैठा था। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में रामसागर कोल 55, भैरव प्रसाद कोल 50, सूरज कोल 16 बृजलाल कोल 57 वर्ष शामिल हैं।एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम लगातार तेंदुए की तलाश कर रही है। घटना स्थल और आसपास के गांव में लोगों को सतर्क रहने की सूचना दे दी गई है। जबकि घायलों का इलाज जारी है।