
Congress constitution bacho yatra from january 26
नई दिल्ली (ब्यूरो)। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान,चुनावी प्रक्रिया,किसान और अन्य मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जब पहली बार संसद में चुनकर आए तो उन्होंने पुरानी संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका था। जिसके बाद नई संसद बन गयी। हमें डर है इस बात का है कि इस बार नए संसद भवन में शपथ लेने के पहले इन्होंने संविधान के सामने माथा टेका है। हमें मालूम है ये उनका पुराना प्रोजेक्ट है।
कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी। कांग्रेस की वर्किग कमेटी की बैठक में यह ऐलान हुआ। जय बापू,जय भीम अभियान भी चलाएगी।बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गांधी जी ने एक बार एक साल के लिए कंाग्रेस अध्यक्ष बने थे मगर उन्होंने इसके बाद इतनी लंबी लकीर खींची कि उसकी बराबरी कर पाना किसी भी राजनेता के लिए संभव नहीं है। उन्हेंाने संविधान को नया रूप दिया। गांव गरीब किसान के लिए मजबूत आधर बनाया।
भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी
बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया, ‘हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली। अब 26 जनवरी से हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे।’कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘कांग्रेस दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी और जय बापू, जय भीम, जय संविधान, राजनीतिक अभियान शुरू करेगी।
राहुल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए
- राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राहुल ने कहा- ‘महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।’
- अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह सरकार चुनाव नियमों में बदलाव करके क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया है।
- कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा
- BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।