
Village goverment is gram panchyat vikki
वारासिवनी। विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा गांव की सरकार है ग्राम पंचायत। ग्राम विकास कि सबसे महत्वपूर्ण संस्था ग्राम पंचायत होती है। जहाँ से गाँव कि सरकार चलती है।और यह एक महत्वपूर्ण संस्था होती है, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य विकास,वन विभाग जैसे अन्य विभागों का संचालन ग्राम पंचायत से ही होता है। आजादी के बाद से हमारे ग्राम में विकास कि श्रृंखला चल रही हैं।
वारासिवनी खैरलाँजी क्षेत्र के विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम बोटेझरी,भानपुर,बेनी,मोहाड़ी, गुनई और लावनी में नवीन पंचायत भवन के भूमि पूजन के दौरान यह बात कही। विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के खजुराहो से एक क्लिक द्वारा प्रदेश के सभी नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन किया गया।
मेरा काम क्षेत्र की जनता को दिख रहा
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा विधानसभा सत्र चल रहा था तो मैंने किसानों कि बातों को विधानसभा में रखी और वारासिवनी खैरलाँजी क्षेत्र में नवीन ग्राम पंचायत भवन की आवश्कता थीं तो मेरे द्वारा भोपाल पहुँचकर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात कर नवीन पंचायत भवन बनवाने का प्रस्ताव रखा था। आज नवीन भवन का भूमिपूजन किया गया। यह भवन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गाँधी नेे कहा था ग्राम कि शक्ति ग्राम की पंचायत होती है। पंचायत को ज्यादा से ज्यादा कार्य देने का काम किया था। अभी एक वर्ष ही पूर्ण हुआ है मेरे द्वारा किया जा रहा काम क्षेत्र की जनता को दिखाई दे रहा है।
जनता जो कहेगी वो होगा
उन्होंने कहा विधायक बनने के बाद वारासिवनी में 25 करोड़ रूपये की लागत से 100 बिस्तर हास्पिटल, खैरलाँजी में 10 करोड़ रूपये की लागत से 50 बिस्तरी हास्पिटल,खैरलाँजी में शासकीय आईटीआई,वारासिवनी में शासकीय आईटीआई,झाड़गांव और साकड़ी में उपस्वास्थ केंद्र,तीन करोड़ रूपये की लागत से छः नवीन पंचायत भवन, सहित स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हो रहें है ग्राम की जनता जो भी काम बोलेगी वही काम किया जायेगा। क्षेत्र के हर गाँव में पक्की सड़क बनाई जायेगी।