
Dangerous virus missing from lab
कैनेबरा। वायरस से जुड़ी एक और डराने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, खतरनाक वायरस के सैकड़ों नमूने ऑस्ट्रेलिया की प्रयोगशाला गायब हैं।क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री टिम निकोल्स ने बताया कि जीवित वायरस के 323 सैंपल लैब से गायब हैं। इनमें हेंड्रा वायरस की लगभग 100 सैंपल, हंता वायरस के सैंपल और लासा वायरस की 223 सैंपल शामिल हैं। ये सभी वायरस इंसानों के लिए बेहद घातक हैं।
खतरनाक वायरस की चोरी
बोस्टन स्थित नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के निदेशक सैम स्कार्पिनो का कहना है कि गायब बताए गए सभी वायरस काफी खतरनाक हैं। कुछ हेंटावायरस की मृत्यु दर 15 फीसदी तक है या कोविड-19 की तुलना में 100 गुना ज्यादा घातक है। ये सभी वायरस इंसानों के लिए बेहद घातक हैं। इन वायरस के नमूने गायब होने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।
बन सकता है वैश्विक महामारी
अधिकारियों को डर है कि इन वायरस का इस्तेमाल हथियार के रूप में भी किया जा सकता है। आशंका है कि वायरस की चोरी किसी एक्सपर्ट ने किया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये नमूने गायब तो 2021 में हुए थे, लेकिन अब इसकी जानकारी सामने आई है।हाल ही में Avian Flu ने दस्तक दे दी थी। इस वायरस को WHO ने 2024 में ग्लोबल थ्रेट करार दिया यानि की यह वैश्विक महामारी बन सकता है। अब तक यह वायरस 108 देशों में अपने पैर जमा चुका है।
कितना खतरनाक है Avian Flu
Avian Flu जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह वायरस वन्यजीवों में फैल गया है। इस वायरस की चपेट में 500 से ज़्यादा पक्षियों की प्रजातियां आ चुकी हैं तो वहीं 70 स्तनधारी प्रजातियां संक्रमित हो चुकी हैं। H591 इसको वैज्ञानिकों ने नाम दिया है। यह वायरस साल 2024 की शुरुआत में पहली बार अंटार्कटिका में जेंटू और किंग पेंगुइन में डिटेक्ट हुआ था।