
Rahul pushed women mps-rijiju
नई दिल्ली (ब्यूरो)। गृह मंत्री अमित शाह के 17 दिसंबर को अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे।उधर संसद परिसर में अंबेडकर विवाद पर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने के बाद राजनीति गरमा गयी है। कई महिला सांसदों का आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का दिया। वहीं राज्य सभा में किरेन रिजिजू ने कहा संख्या बल में हम सबसे ज्यादा है। यदि हम भी राहुल की तरह हाथ उठाते क्या होता। राहुल गांधी का यह कृत्य शर्मनाक है।
मुकेश राजपूत भी घायल
लोकसभा-राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री माफी मांगें। सदन के अंदर जय भीम के नारे लगाए। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उधर संसद परिसर में अंबेडकर विवाद पर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। बीजेपी के दूसरे सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं।
सदन कुश्ती का अखाड़ा नहीं है- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। ये कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल ने जिस तरह से 2 सांसदों को मारा है, अगर हम भी वैसे ही हाथ उठाते तो क्या होता। हमारे पास संख्या बल ज्यादा है।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- लेडी सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। लेकिन हाथापाई करके संसद को नीचे स्तर तक गिराना नहीं चाहते। राहुल गांधी जी का व्यवहार निंदनीय है, कांग्रेस सदन से, पूरे देश से माफी मांगे। ये कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल ने जिस तरह से 2 सांसदों को मारा है, अगर हम भी वैसे ही हाथ उठाते तो क्या होता। हमारे पास संख्या बल ज्यादा है।
भाजपा सांसदों ने खुद खड़गे को धक्का दिया
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “आज का दिन भारतीय संसदीय प्रणाली और लोकतंत्र पर एक कलंक का दिन है। आज भाजपा के सांसद अव्यवस्था पैदा करने के आपराधिक इरादे से आए थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला किया। भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया। वह अपना संतुलन खो बैठे। भाजपा की यह गुंडागर्दी निंदनीय है।