
Work in such way that it becomes famous
बालाघाट। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे की अध्यक्षता, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती लता एलकर, रमेश रंगलानी, अभय सेठिया, जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, संजय मिश्रा, मोनू पांडे, संजय पप्पू गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, जिला महामंत्री डां नरेंद्र भैरम, सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम की प्रमुख उपस्थित में संगठन पर्व के तहत नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
पूर्णता की ओर का अभिवादन
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे समेत उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की डां मोहन यादव नीत भाजपा सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए एक वर्ष प्रण से पूर्णता की ओर का अभिवादन किया। उन्होंने दायित्व वान कार्यकर्ताओं से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास अर्जित करने का आवाह्न किया। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। बाद अतिथियों का स्वागत कर नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन तिलक वंदन, भाजपा के अंगवस्त्र के साथ किया गया। दौरान उपस्थित सभी 36 नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। समारोह का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम ने किया वहीं आभार डां नरेंद्र भैरम ने माना।
सरकार के एक साल बेमिसाल:रामकिशोर कांवरे
हम देशभाव वाली पार्टी के अहम दायित्व पर कार्य कर रहे है। हमे अपने आचरण, व्यवहार व कार्यशैली में भी हमारे पद की गरिमा दिखनी चाहिए। अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा, हम सब दायित्वान कार्यकर्ताओं को सत्ता और संगठन के साथ समन्वय बनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। संगठन को बूथ और पन्ना स्तर तक मजबूत करने का ध्येय है। श्री कावरे ने डॉ मोहन यादव नेतृत्वशील भाजपा प्रदेश सरकार के एक साल बेमिसाल पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी।
नाम बताते ही काम हो जाए:रमेश भटेरे
सम्मेलन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को संगठन ने उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आप पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। भाजपा मंडल अध्यक्षों की जवाबदेही संगठन की मजबूती, दल की मजबूती, मंडल की मजबूती है। हमारी कार्य शैली, कार्य दक्षता, व्यवहार में संगठन निष्ठा और जन सरोकार का भाव स्पष्ट झलकना चाहिए। हमें जिम्मेदार बनकर समाज सेवा के कार्य में जुडऩा होगा। तभी हमारी सार्थकता सिद्ध होगी। रमेश भटेरे ने कहा, हम काम ऐसा करें की नाम हो जाए, और नाम बताते ही काम हो जाए। हमारे लिए प्रथम राष्ट्र, फिर संगठन अंत में स्वयं है। इसी भाव से हम कार्य कर रहे हैं।