
बालाघाट –कलेक्टर श्री मृणाल मीना बुधवार को धान उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वारासिवनी तहसील के सिंगाड़ी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर तौल कांटा, धान की नमी तथा स्टैगिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी चर्चा की। साथ ही धान उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारी को नियमित उपार्जन केंद्र पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।
बड़ी संख्या में किसानों ने धान विक्रय किया
गौरतलब है कि बुधवार से जिले में सभी 185 केंद्रो पर धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन केंद्रो पर अब तक किसान उपार्जन के लिये नही पहुँचते थे, वहां बड़ी संख्या में किसानों ने धान विक्रय किया। मेहकेपार उपार्जन केंद्र में जहां बुधवार से पूर्व जीरों क्विंटल धान उपार्जित हुआ था, वहॉ 31 किसानों ने 1722, मानेगांव में 45 किसानों ने 1606 क्विंटल, बम्हनी में 21 किसानों ने 1557 क्विंटल धान बेचा।