
12 killed in bus accident in gondia
गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में भीेषण बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की वजह बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होना बताया गया है। दरअसल गोंदिया कोहमारा स्टेट हाई वे पर खजरी गांव के करीब बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
कैसे हुआ हादसा
हादसे में पलटने वाली बस महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की थी। ये बस भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही थी। इस बस का नंबर (MH 09 EM 1273) बताया गया है। बस के सामने टर्निंग सड़क थी और अचानक सामने से बाइक आ गई। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने कट मारा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
16 यात्री घायल
दोपहर बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया, जिसके बाद बस पलट गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।