
Devendarhas been chief minister for only two and half years
नई दिल्ली।(ब्यूरो)। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। इससे पहले सरकार बनानी जरूरी है। ऐसा न होने पर राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। चूंकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसलिए मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से होगा। देवन्द्र फडणनवीस को मुख्यमंत्री केवल ढाई साल के लिए बनाया जाएगा। उसके बाद उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है। माना जा रहा है कि दो डिप्टी सीएम होंगे। शिंदे गुट के लोगों का कहना है सीएम एकनाथ शिंदे को बनाया जाए।
आज शपथ ग्रहण की संभावना
पार्टी हाई कमान ने नये सरकार में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाने का निर्णय लिया है। माना जाता है कि दो डिप्टी सीएम होने से महाराष्ट्र में सरकार अच्छी चलेगी। मंत्री पद का फार्मूला भी तय कर लिया गया है।सरकार में शामिल पार्टियों को हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इस हिसाब से बीजेपी के 22-24 शिवसेना शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। सीएम के नाम के ऐलान के बाद आज सोमवार को शपथग्रहण समारोह हो सकता है।
देवेन्द्र तीसरी बार सीएम
महाराष्ट्र में बीजेपी को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और मोदी के बीच हुइ बातचीत के मुताबिक पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे सीएम रहेंगे। सीएम पद छोड़ने के बाद फडणवीस को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विनोद या चन्द्रकांत
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद शनिवार को मुंबई में बीजेपी आफिस के बाहर जश्न मना। देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ जलेबी बनाईं। अगर ढाई साल से पहले फडणवीस को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जाता है तो उनकी जगह पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को सीएम बनाया जा सकता है। ये तय है कि ढाई साल से पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं। देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनाव जीते हैं। इस सीट से ये उनकी लगातार चैथी जीत है। देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे को हराया है। 2014 में भी यही दोनों आमने सामने थे। उस वक्त फडणवीस 58942 वोट से जीते थे। 2019 में कांग्रेस ने कैंडिडेट बदला और आशीष देशमुख को टिकट दिया। देवेंद्र फडणवीस तब 49344 वोट से जीते थे। महाराष्ट्र में बनने जा रही है नयी सरकार पर सबकी नजर है।