
Five Naxalite Soldiers Killed Celbrated
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों के जवानों ने 5 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों पर 40 लाख रुपए का इनाम था। वहीं नक्सलगढ़ में घुसकर नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने जश्न मनाया है। जवानों ने 15 नवंबर की शाम से 19 नवंबर की सुबह तक यानी 4 दिन का आपरेशन चलाया जो करीब 100 घंटे तक चला।
सफलता मिलने पर जश्न
इन दिनों सीआरपीएफ के जवानों का नक्सलियों को मारने में लगातार सफलता मिल रही है। इस साल 93 नक्सली मारे गए। एक महीने पहले दंतेवाड़ा.नारायणपुर जिले के बार्डर 31 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा एंटी नक्सल आपरेशन बताया गया। पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि भी की है। नक्सली जब भी मुठभेड़ में सफलता पाते हैं तो जश्न मनाते हैं। अब जवान भी नक्सली मुठभेड़ में सफलता मिलने पर जश्न मनाते है।
वीडियो वायरल हो रहा
मुठभेड़ में शामिल कुछ जवानों का कहना है कि जब नक्सली हमारे साथियों को मारते हैं निर्दोष लोगों का कत्ल करते हैं फिर वे अपनी कामयाबी पर खूब जश्न मनाते हैं। हमारे अंदर भी वही ज्वाला भड़कती है। जब भी आमने सामने की लड़ाई होती है तो मन में एक ही ख्याल आता है या मरेंगे या फिर मारेंगे। कांकेर,नारायणपुर की मुठभेड़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।हल्बी गाने में डांस कर जवानों ने जश्न मनाया। इनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।