
Fight between BJP and VBA workers
मुंबई । महाराष्ट्र में हो रहे विधान सभा चुनाव कैश कांड की गूंज चुनाव में है। शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए नतीजे खराब है। विनोद तावड़े का वीडियो आने के बाद भी BJP सच पर पर्दा डाल रही है। वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास BV ने शिरडी में फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि धुले की रहने वाली लड़की ने शिरडी में मतदान किया है। वहीं धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।
गढ़चिरौेली में ज्यादा मतदान
राज्य में दोपहर 3 बजे तक 45.53 फिसदी वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 63 प्रतिशत और मुंबई सिटी में सबसे कम 39.34 फीसदी वोट डाले गए। नागपुर मध्य नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई। गढ़चिरौली में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था और तीन बजे मतदान समाप्त हो गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सिर्फ 3 बजे तक मतदान होता है।
बीजेपी के लिए नतीजे खराब
शिवसेना UTB की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बिटकाइन स्कैम पर कहा कि विनोद तावड़े का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा परेशान है और लगातार आरोप लगा रही है। भाजपा को पता है कि उनके लिए नतीजे बहुत खराब आने वाले हैं। इसीलिए वे सुप्रिया सुले और नाना पटोले की आडियो क्लिप रखने जैसा काम कर रहे हैं। आडियो क्लिप में न शब्द सुप्रिया सुले के हैं और न ही बोलचाल का तरीका। फेक आडियो का इस्तेमाल कर लोगों को बहकाने की कोशिश की जा रही है। उधर कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यह एक साजिश है। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं तो वे पहले मेरे पास 5 करोड़ मिलने का सबूत दें।
विदेशी धन का इस्तेमाल
भाजपा ने बिटकाइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया।
पूरा होटल बुक क्यों..?
BVA लीडर हितेंद्र ठाकुर ने कैश कांड पर कहा कि विनोद तावड़े ने पूरा होटल क्यों बुक कर रखा था। उनके लोगों ने सभी कमरे क्यों बुक किए थे। अब तावड़े कह रहे हैं कि इस होटल का मालिक मैं हूं। उनकी पॉलिसी बन गई है, बिना डर के झूठ बोलना। हमें लोगों पर भरोसा है, हम पैसे के बल पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह हमारी गारंटी है कि मतदान शांतिपूर्ण होंगे।