
Gas cylinder blast
छतरपुर। छतरपुर जिले के बिजावर में बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 38 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 34 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चार मामूली घायलों का बिजावर के निजी क्लिनिक पर ही इलाज किया गया।
बस स्टैंड में फटा गैस सिलेंडर
रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब बिजावर के बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। लोगों का कहना है कि पेटीज के ठेले पर रखा गैस सिलेंडर पहले से ही लीक हो रहा था। अचानक वो ब्लास्ट हो गया। जिससे आस पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गये। सिलेंडर ब्लास्ट होने पर 38 लोग बुरी तरह झुलस गए।
ब्लास्ट के बाद मची भगदड़
बिजावर के बस स्टैण्ड में पेटीज की दुकान में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक फट गया। चूंकि रविवार को बाजार लगता है। इसलिए वहां बहुत भीड़ थी। अचानक धमाका होने से भगदड़ मच गयी। गए। आसपास के 100 मीटर तक के दायरे में लपटें उठीं। कई लोगों ने भागने की कोशिश की बावजूद इसके जल गए।