
Pushpa 2 trailar will come soon
पटना। फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रविवार 17 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना में लान्च होने जा रहा है। इसके लिए शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर पटना में लान्च किया जाएगा। इसके लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना आने वाले हैं।
कब लान्च होगा ट्रेलर
फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर लान्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर शाम 6.03 बजे गांधी मैदान में लान्च किया जाएगा। इवेंट शाम 5 बजे शुरू होगा और रात 9 बजे तक चलने की उम्मीद है।पुष्पा फ्रेंचाइजी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए इस इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है।
पटना में क्यों लान्च हो रहा ट्रेलर
आम तौर पर किसी भी बड़ी फिल्म का ट्रेलर मुंबई, हैदराबाद दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में लान्च किया जाता है। लेकिन पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में लान्च किया जा रहा है।इसकी वजह यह है कि जब फिल्म पुष्पा पार्ट 1 रिलीज हुई थी तब इसके हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जिसमें बिहार.झारखंड का बड़ा योगदान था। ऐसे में जब फिल्म के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो रहा हैए तो बिहार को नजरअंदाज करना मुश्किल है।