
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए है। पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के जंगलों में अभी गोली बार जारी है। यह सुबह से हो रहा है।कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घायल दो जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है।
मुठभेड़ रूक रूक कर
महाराष्ट्र सीमा से लगे कांकेर नारायणपुर जिले के बार्डर और कोकुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़ चल रही है। मौजूदा जानकारी के मुताबिकए अब तक 5 नक्सलियों के शव और सुरक्षाबलों ने दो हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ रूक रूक कर हो रही है।
चलाया था सर्च आपरेशन
जिस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। वह इलाका नक्सल प्रभावित है। यही कारण है कि जवानों से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सुरक्षाबल ने हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।