
Daughtars heart cooked in fire and eaten
रांची। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के खडारपर गांव में एक महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी की बलि दे दी। और फिर उसका दिल निकाल कर आग में पका कर खा गयी। निर्वस्त्र हालत में वह नाचती रही। फिर वह उसी हालत में अपने घर पहुंची। वहां लोगों ने उसे निर्वस्त्र देखकर हैरान हो गयी। आशंका हुई किसी अनहोनी की। उससे पूछताछ किया गया तो उसने सारी बात बता दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन पुलिस के समाने वह दावा करती रही कि यदि उसे न पकड़ते तो वह दूसरे दिन अपनी बेटी को जिंदा कर लेती।
ममता को कलंकित किया
अंधविश्वास में डूबी एक मां ने ममता को कलंकित कर दिया। उसे यकीन था कि तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी की बलि देने पर उसके घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। वह तांत्रिक की बातों पर विश्वास कर अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी का सीना चीरकर उसका दिल निकाल कर आग में पका कर खा लिया। अपनी बेटी की बलि देने के बाद महिला निर्वस्त्र होकर बलि स्थल के पास नाचती रही। उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने बताया था कि ऐसा करने पर उसे सिद्धियां प्राप्त होगी। जिससे उसके घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बिहार के सासाराम के रहने वाले उसे तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी में जुट गई है। जिसके बहकावे में आकर महिला ने अपनी बेटी की बलि दे दी।
वह बेटी को जिंदा कर देती
खडारपर गांव में 50 घर है। इनमें दलित परिवारों की संख्या ज्यादा है। इसी गांव में अरुण राम रहता है। जिसकी 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी है। महिला का पति अरुण राम दिल्ली में काम करता है। जबकि पत्नी गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी और चार बच्चों के साथ खडारपर गांव में रहती थी। बिहार के सासाराम का रहने वाला तांत्रिक आयाण वह गांव में घूम घूम कर लोगों को अपनी तंत्र विद्या की जानकारी देता था।
तांत्रिक के झांसे में
तांत्रिक के झांसे में गीता देवी आ गई। गीता देवी एक दिन अपनी सास कौशल्या देवी से यह कहकर घर से निकली कि वह बेटी को लेकर जपला बाजार जा रही है। हालांकि देर रात तक नहीं लौटी। रात में एकाएक निर्वस्त्र होकर गीता घर पहुंची। परिजन उसकी स्थिति देखकर किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पहले उसे कपड़े पहनाए। उससे बच्ची के बारे में पूछा गया। उसने सारी बात बता दी। बाद में परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।