
रीवा। पांच वर्षीय श्रेयांस को भूख लगने पर सुरेश कुशवाहा के होटल से समोसा और जलेबी खरीद कर उसे दिया गया। समोसा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी। क्यो कि समोसा में छिपकली थी। आधा समोसा श्रेयांस खा लिया था। उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।
समोसा खाने पर तबीयत बिगड़ी
यह घटना गुरुवार की रात की है। समोसा में छिपकली होने की जानकारी श्रेयांस को तब हुई जब वह आधा समोसा खा लिया था। समोसा में छिपकली की आंख और सिर साफ साफ दिख रहा था। आधा समोसा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर परिजन उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे रात भर उल्टियां होती रही। उल्टियां होने की वजह से उसकी हालत अब बेहतर है।
ममला खाद्य विभाग को
श्रेयांस के परिजन गुरुवार रात को ही पुलिस को इस घटना की सूचना दे दिये थे। पुलिस अस्पताल पहुंच कर श्रेयांस के परिजन का बयान लिया। साथ ही पुलिस को समोसा की फोटा और वीडियो दिखाया गया। पुलिस ने होटल मालिक सुरेश कुशवाहा के खिलाफ खाद्य विभाग को मामला देने की बात कहा है।
अब बेहतर
रात में साढ़े दस बजे के करीब श्रेयांस के परिजन उसे लेकर आए थे। बच्चे का समय पर उपचार हो गया है। उसे रात भर जगाए रखा गया। उसे बार बार उल्टियां होती रही है। यह अच्छा हुआ। अब उसकी हालत स्थिर है ।
डाॅ यत्नेश त्रिपाठी,सी.एम.ओ. संजय गांधी चिकित्सालय रीवा म.प्र.