
Passenger bus overturned in mandla,two dozen injured inculding school children
राष्ट्रमत न्यूज,मंडला(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंडला में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कूली बच्चे सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास भर्ती कराया गया। यह घटना मंडला मार्ग के बीच ग्राम सिंगपुर की है।
दो दर्जन लोग घायल
जानकारी के मुताबिक यात्री बस बबलिया के घुघरी मार्ग से जबलपुर जा रही थी। तभी मंडला मार्ग के बीच ग्राम सिंगपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने बस का कांच तोड़कर घायलों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 6 स्कूली बच्चे सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
यात्रियों को बाहर निकाला
निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से निवास अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि बस की मैकेनिकल जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
घायलों भर्ती कराया गया
सभी घायलों का निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर निवास पुलिस पहुंच गई। साथ ही तहसीलदार मौजूद है। फिलहाल पुलिस ममाले की जांच कर रही है।