चाकू -हंसिया से बेटी का किया मर्डर,पत्नी को भी मारा,जान देने की कोशिश किया - rashtrmat.com

चाकू -हंसिया से बेटी का किया मर्डर,पत्नी को भी मारा,जान देने की कोशिश किया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।सीधी जिले के चुरहट में एक विक्षिप्त पिता उमेश केवट ने सोमवार रात अपनी सोती हुई पत्नी और 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू और हंसिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी नेे अपनी मासूम बेटी की गर्दन, चेहरे, छाती, पेट और हाथ-पैर पर 10 से ज्यादा वार किए।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सावित्री केवट बचाने का प्रयास की तो उसे भी चाकू से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उमेश केवट अपनी जान देने के लिए चाकू से खुद पर वार किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।परिवार वालों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उसका व्यवहार बदला हुआ था।

परिवार तालाब में सिंघाड़ा बोता हैं

मृत बच्ची की पहचान ऋतु केवट (6) और घायल मां की पहचान सावित्री केवट के रूप में हुई है। आरोपी उमेश केवट मूल रूप से रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित बघवार गांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ चुरहट के मंमदर तालाब के पास एक मढैया (झोपड़ी) बनाकर रह रहा था और तालाब में सिंघाड़ा बोने का काम करता था।

उमेश हाथ में चाकू लेकर आया
घायल पत्नी सावित्री ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपनी दोनों बेटियों के साथ एक ही खाट पर सो रही थी, जबकि पति उमेश दूसरी खाट पर लेटा था। रात में अचानक उमेश हाथ में चाकू लेकर आया और सबसे पहले सावित्री के मुंह पर वार कर दिया। इसके बाद उसने 6 साल की बेटी ऋतु पर चाकू और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। मासूम के शरीर पर 10 से अधिक गंभीर घाव होने के कारण उसकी जान चली गई।
तीन दिन से बदला था व्यवहार
सावित्री के मुताबिक, तीन दिनों से उमेश का व्यवहार अचानक बदल गया था। वह बिना किसी बात के गुस्सा हो जाता था और गाली-गलौज करते हुए परिवार वालों को मारने के लिए दौड़ता था। उसकी इस हालत को देखते हुए परिजन ने उसे ठीक करने के लिए झाड़-फूंक भी करवाई थी और लगातार उसका ध्यान रख रहे थे। रविवार से उसके व्यवहार में कुछ सुधार नजर आने लगा था, लेकिन सोमवार रात उसने अचानक इस वारदात को अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *