
92 crore drugs factory caught again in bhopal
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बार फिर से ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। डीआरआई ने भोपाल में अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही 92 करोड़ रुपये कीमत की 61.20 किलो एमडी ड्रग्स और 541.53 किलो कच्चा माल जब्त की गई है। कार्रवाई में सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि भोपाल के जगदीशपुर यइस्लामनगरद्ध में गुप्त तरीके से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।बताया जाता है कि गिरफ्तार सातों आरोपी विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे।
कारखाना चारो ओर से था ढका
इस कारखाने को चारों ओर से ढक कर बनाया गया था। छापे के दौरान यहां मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो व्यक्तियों को अवैध प्रोडक्शन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया।आपरेशन क्रिस्टल ब्रेक के तहत की गई कार्रवाई। इस आपरेशन में सूरत और मुंबई पुलिस ने डीआरआई का साथ दिया।
चार राज्यों में एक साथ छापे
ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ मध्य प्रदेशए महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में एक साथ छापेमारी की गई।इस दौरान सिंडिकेट के सात बड़े गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।इसके साथ ही फैक्ट्री से 541.53 किलो केमिकल और कच्चा माल बरामद किया गया है।इसके अलावा मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग रंगे भी हाथों कार्टेल के एक अहम सदस्य को यूपी के बस्ती से पकड़ा गया हैं, जो मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई देख रहा था।इसके अलावाए मुंबई में दो सप्लायर्स और ट्रांसपोर्टेशन संभालने वाले व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।सूरत और मुंबई से हवाला के जरिए भोपाल तक पैसा पहुंचाने का खेल चलता था। इसी संबंध में कार्टेल का एक करीबी साथी सूरत से भी गिरफ्तार पकड़े गए हैं।