
Case of rape registered against depuuuty collector
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना में डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है।
बालोद जिले के रहने वाले हैं
दरअसल डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके डौंडी ब्लाक के रहने वाले हैं। अभी बीजापुर जिले में पोस्टेड हैं।उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का झांसा देकर शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई, और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक साल से बना रहा था संबंध
बालोद की एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का झंसा देकर उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बना रहे थे।शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर राष्ट्रमत ने इन आरोपों के बाद डिप्टी कलेक्टर का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं होने से उनका पक्ष नहीं आ सका है।