
Vandalized in mazar,safforn flag hoisted in tomb dome
राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के गुढ़ विधान सभा के गोर्गी गांव में बरसों पुरानी गाजी मिया की मजार है। पास ही हनुमान जी का मंदिर है। दोनों समुदाय के लोग भाई चारे की भावना से रहते आए हैं। यहां कभी दो समुदाय के बीच तनाव नहीं हुआ। लेकिन कल रात किसी असामाजिक तत्व ने मजार के गुंबद में भगवा झंडा फहरा दिया। इतना ही नहीं मजार में तोड़ फोड़ भी किया। प्रशासन ने मजार के टूटे हिस्से में काम लगा दिया है।
पुलिस बल तैनात
इस घटना से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। मजहबी फिजा को बिगाड़ने किसी ने साजिश की है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि किसी तरह का दो समुदाय के बीच तनाव न हो। दंगे फसाद न हो। चूंकि दो सौ मीटर की दूरी पर हुनमान जी मंदिर है। इसलिए प्रशासन सर्तकता बरते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
दरगाह के चबूतरे को तोड़ा
बरसों से इस दरगाह के प्रति मुस्लिमों के साथ हिन्दुओं के मन में श्रद्धा के भाव रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं असामाजिक तत्वों ने मजहबी फिजा को बिगाड़ने की कुत्सित साजिश की। असामाजिक तत्वों ने पहले दरगाह के बाहर स्थित चबूतरे को तोड़ा, फिर अंदर बने मकबरे को क्षतिग्रस्त कर दरगाह की गुंबद पर भगवा झंडा लगा दिया। दरगाह के खातिम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध पुलिस ने किया है।
घटना स्थल पर जाने की मनाही
प्रशासन सतर्कता के मद्दे नजर घटना स्थल पर किसी को जाने नहीं दे रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियांे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी हिमाली पाठक और एसडीएम गुढ़ अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को समझाइश देते हुए क्षतिग्रस्त मजार का दोबारा निर्माण शुरू करवा दिया है।
पहले भी दे गए थे धमकी
मजार की देखभाल करने वाले सुभान खान बताते हैं कि घटना के दो दिन पहले भी कुछ युवक गांव के आए थे और तोडफोड़ की धमकी देकर गए थे। तब गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई थी। शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी ने बताया कि यह हमारे रीवा जिले में पहली ऐसी घटना है। अमन चैन बिगाड़ने की साजिश है। हम प्रशासन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।
इनका कहना है
धार्मिक स्थल पर तोडफोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। गांव वालों के सहयोग से मजार की मरम्मत की जा रही है। गांव में शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनुराग तिवारी एसडीएम गुढ़