
Opreation sindoor theme dahi handi festival
राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में आयोजित दही हांडी महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। बीएमसी चुनाव को लेकर यह दही हांडी महोत्सव काफी मायने रखता है। बड़ी संख्या में गोविंदाओं की टोली इस महोत्सव में शामिल हो रही है।
आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बावजूद इस कार्यक्रम में गोविंदाओं का उत्साह देखते बन रहा है। बड़ी तादाद में लोग इस महोत्वसव में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के पाप को फोड़ने का काम ऑपरेशन सिंदूर ने किया। जब पीएम ने कहा आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे और उन्होंने किया।
बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए
बता दें कि खराब मौसम के कारण यह कार्यक्रम अपने तय समय से देरी से शुरू हुआ। लेकिन खराब मौसम के बावजूद बड़ी तादाद में लोग इस महोत्सव में शामिल हुए। बारिश के चलते ऐसा लग रहा था कि शायद भीड़ कम होगी, लोग कम आएंगे लेकिन उम्मीद के विपरीत बड़ी तादाद में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता होगी थीम