
Councilor sitting on strike accused of removing pandal
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो) । बालाघाट नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ पर वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद आशुतोष डहरवाल ने मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने भी अपना समर्थन दिया है। हड़ताली पार्षद से मिलने के लिए अन्य कांग्रेसी पार्षद भी पहुंचे।पार्षद आशुतोष ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय हड़ताल के लिए लगाया गया उनका पंडाल भी हटवा दिया।
पार्षद का पंडाल हटा दिया गया
पार्षद आशुतोष डहरवाल ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के सामने वार्डों की समस्याओं को रखा था। चेतावनी दी थी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह 12 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय हड़ताल के लिए लगाया गया उनका पंडाल भी हटवा दिया।
पार्षद बगावत पर उतरे
वार्ड में फैली बुनियादी समस्यायें और नगरपालिका परिषद बालाघाट प्रशासन की कार्यप्रणाली से आहत हो चुके पार्षद अब खुलकर बगावत करने उतर आये है। यही वजह है कि वार्ड नंबर 28 के पार्षद आशुतोष डहरवाल, नगर पालिका गेट के सामने अपने साथियो के साथ हड़ताल पर बैठ गए। लेकिन उनका यह कदम नपा प्रशासन को नागवार गुजरा और उन्होने हड़ताल पर बैठे पार्षद का पंडाल ही हटवा दिया। यह करतूत निसंदेह नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली का उजागर करती है।
पार्षदों को मुंजारे का समर्थन
यहां पार्षद ने बताया कि कल रात्रि में उसके पंडाल को एक बार नगरपालिका प्रशासन के द्वारा उखाड़ कर उनके धरना आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया है। लेकिन जब इसी जानकारी पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होने वार्ड पार्षद आशुतोष डहरवाल को अपना समर्थन दिया। मुंजारे का यह समर्थन उनका आत्मबल जरूर बढ़ा गया। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे क्रन्तिकारी नेता के रूप में पहचान रखते है। यदि उनका किसी को समर्थन मिले तो समझ लिजियें पीड़ितो की आवाज बुंलद अवश्य होगी। वार्ड पार्षद को समर्थन देने वे स्वयं पंडाल में पंहुचें थे।
समस्याओं का अंबार लगा
पार्षद आशुतोष डहरवाल ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ना तो ठीक से बिजली की व्यवस्था है और ना ही कचरा संग्रहण हो रहा है। निर्माण कार्यों की स्थिति भी खराब है। डहरवाल ने बताया कि इन मुद्दों को वह कई बार परिषद की बैठकों में उठा चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।