
Can pakistans missile destroy half the world
राष्ट्रमत,न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। इन दिनों एक चर्चा गरम है।क्या पाकिस्तान वाकई में आधी दुनिया को तबाह कर कसता है। उसकी मिसाइल इतनी ताकतवर है क्या? मुनीर के बयान में दम है या फिर सिर्फ जुमला है। अमेरिका में हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के विवादित बयान ने खलबली मचा दी है फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से युद्ध में अस्तित्व का खतरा हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा साथ ही उन्होंने भारत के सिंधु नदी पर बनाए जाने वाले किसी भी बांध को मिसाइलों से नष्ट करने की धमकी भी दी।
मुकेश अंबानी को दी धमकी
मुनीर ने अपने भाषण में भारत के उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी सीधे तौर पर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि एक ट्वीट करवाया गया था जिसमें सूरह फील यानी कुरान का 105 वां अध्याय जिसमें हाथियों की सेना के विनाश का वर्णन किया जाता है, के साथ अंबानी की तस्वीर लगाई थी।ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पाकिस्तान आगे क्या करने की सोच रहा है। मुनीर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे जहां उसके सबसे कीमती संसाधन हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगें। इस बयान को न केवल एक उद्योगपति को दी गई व्यक्तिगत धमकी बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।
कितने हैं परमाणु हथियार
स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु वाॅरहेड हैं।जबकि भारत के पास लगभग 172 वाॅरहेड हैं।पाकिस्तान लगातार फिजाइल मटीरियल और डिलीवरी सिस्टम का विकास कर रहा है।लेकिन उसकी परमाणु नीति स्पष्ट नहीं है और नो फसर््ट यूज का कोई वादा नहीं है।
पाकिस्तानी मिसाइल की रेंज ज्यादा नहीं
मुनीर का आधी दुनिया वाला दावा हकीकत में संभव नहीं है। पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल शाहीन की रेंज महज 2775 किलोमीटर है जो भारत, मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है। वहीं पाकिस्तान की कुछ अन्य मिसाइल जैसे अबाबील गोरी, फतेह और बाबर मिसाइलों की रेंज भी 2500 किलोमीटर से ज्यादा नहीं है। वहीं इनमें से कोई भी मिसाइल उत्तरी अमेरिका,पश्चिमी यूरोप या पश्चिम एशिया तक नहीं पहुंच सकती है। पाकिस्तान के पास इंटरकान्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल पूरी तरह से विकसित समुद्री परमाणु क्षमता भी नहीं है।
परमाणु हाथियार में दम नहीं
कुछ सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान के परमाणु हथियार केवल क्षेत्रीय स्तर के लिए तैयार है। जिसका मुख्य निशाना भारत रहता है। वहीं आधी दुनिया को तबाह करने जैसा बयान तकनीकी और भौगोलिक रूप से संभव नहीं है। यह बस राजनीतिक धमकी और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है न कि वास्तविक सैन्य क्षमता का संकेत। वहीं नतीजा साफ माना जाता है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार जरूर है, लेकिन उसकी पहुंच सीमित है। आधी दुनिया को तबाह करने का दवा हकीकत से कोसों दूर है हालांकि ऐसी बयान बाजी से क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक चिंताएं जरूर बढ़ जाती है।