
Satnas young man threatened to cut the throat of sant premanand maharaj
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो) । मध्यप्रदेश में सतना के शत्रुध्न सिंह ने अपने फेस बुक में संत प्रेमानंद महाराज की हत्या की धमकी दी है।उनकी पोस्ट वायरल होते ही लोग उनके खिलाफ विरोध करने लगे हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी है।सतना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संत प्रेमानंद महाराज ने आज की लड़के और लड़कियों पर अपनी बात कही। उनकी बात पर नाराज होकर शत्रुध्न सिंह ने आपत्तिजनक बात पोस्ट की है। इस मामले पर विश्व हिन्दू परिषद और अन्य संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं।
युवा पीढ़ी के आचरण पर पोस्ट
संत प्रेमानंद महाराज का युवा पीढ़ी के आचरण पर दिए गए बयान पर युवक ने पोस्ट की थी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का लड़कियों की विवाह आयु पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि 25 साल की शादी की उम्र तक लड़कियों के कई ब्रेकअप हो जाते हैं।
क्या कहा संत प्रेमानंद ने
इसी बीच संत प्रेमानंद का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं को मनमानी आचरण से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल समाज में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है, जो युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। उनके अनुसार एक से ब्रेकअप के बाद दूसरे से रिश्ता और फिर उससे भी ब्रेकअप का सिलसिला लड़के-लड़कियों दोनों में देखा जा रहा है। युवक ने संत ने इसी वीडियो को पोस्ट कर कमेंट किया था।
लोगों की भावनाएं आहत हुई
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने भी इसका विरोध जताया। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा, “संत प्रेमानंद महाराज करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। वर्तमान समय में वे सत्य, आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए लालायित रहते हैं।” उन्होंने पुलिस से इस मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।