
Slogans of resignation two in the assembly and out of vijay shah resign
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री विजय शाह को लेकर जमकर हंगामा हुआ।कांग्रेस विधायकों ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।जिसके कारण सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।यह सारा वाकया तब शुरू हुआ जब मंत्री विजय शाह अपने विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देने सदन में आए।कांग्रेस विधायक तुरंत विजय शाह इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे। जिससे सदन में गहमा.गहमी बढ़ गई। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। इससे पहले सदन में खाद के मामलो को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।दोपहर करीब डेढ़ बजे स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।
‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे
इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विभागीय सवाल का जवाब देने मंत्री विजय शाह भी पहुंचे। शाह को देखकर विपक्ष के विधायक भड़क गए और ‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे लगाने लगे।इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बाहर आए कांग्रेस विधायकों ने परिसर में भी नारेबाजी जारी रखी। सदन की कार्यवाही भी बाद में दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा
जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर विजय शाह का मामला उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है वह कैसे बात कर सकती है।विधानसभा अध्यक्ष कार्यवाही के लिए सदन से आग्रह करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा शुरू कराई। भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पढ़ा।
खाद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- प्रदेश का किसान परेशान है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। उनकी फसल मर रही है। सीएम विदेश यात्राएं कर रहे हैं। लेकिन किसान के लिए उनके पास समय नहीं है।
कांग्रेस बोली- विजय शाह इस्तीफा दो
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह भी शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। इस पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा की सेना का अपमान करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने लगी। कांग्रेस के विधायक एक साथ सदन में नारेबाजी करने लगे।
तो BJP सरकार की ऑक्सीजन खत्म
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा- बीजेपी के पास बचने के लिए चार-पांच शब्द हैं, पाकिस्तान, मुसलमान, लव जिहाद, आतंकवाद और कश्मीर। ये पांच-छह शब्द हटा दिए जाएं तो भाजपा सरकार की ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। जब वे कमजोर पड़ते हैं और कोमा में जाने वाले होते हैं तो ये ऑक्सीजन लगा लेते हैं।
शाह को लेकर फिर शोर
दोपहर 1 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर विजय शाह का मामला उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है, जो पार्टी चीन की भाषा बोलती है, सेना के शौर्य पर सवाल उठाती है, वह कैसे बात कर सकती है। कांग्रेस ने विजय शाह के मामले में शोर-शराबा जारी रखा।