
राष्ट्रमत न्यूज,इंदौर(ब्यूरो) राजा रघुंवशी हत्याकांड के अब खुलेंगे राज। क्यों कि पुलिस को सोनम सहित चारों आरोपी को आठ दिन की रिमांड मिल गयी है। सोनम और उसके चारो साथियों पर आरोप है कि मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की उसके साथियों ने हत्याकांड में मदद की थी। अब पुलिस एकएक करके पूछेगी कि हत्या किसने की। किसके कहने पर की गयी। सोनम का इस कांड में कितना हाथ है। उसने अपना सिन्दूर क्यों मिटाया। मेघालय पुलिस ने राजा मर्डर केस में मंगलवार को सोनम और राज समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन्हें शिलॉन्ग लाया गया है। सभी आरोपियों को आज य11 जूनद्ध कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से इनकी रिमांड मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने सोनम समेत सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।रिमांड पर लेने के बाद मेघालय पुलिस आरोपियों का आमना.सामना करा सकती है। साथ ही सीन रीक्रिएशन भी कराएगी।
सभी आरोपी रिमांड पर
इधर, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बुधवार को इंदौर में राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी से मुलाकात की। गोविंद राजा की मां के गले लगकर रोया और कहा कि सोनम ने गलती की, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।गोविंद ने कहा कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात की। 2 जून को राजा का शव मिला। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ।