
500000 prize naxalite hirma caught
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। दिन भर सोशल मीडिया में खबर आती रही कि नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर एक करोड़ का इनामी और खूंखार माओवादी माड़वी हिड़मा पकड़ा गया है। जबकि ओडिशा में कोरापुट पुलिस ने ए के47 हथियार के साथ नक्सली कुंजाम हिड़मा को गिरफ्तार किया है। यह ACM कैडर का नक्सली है। जिस पर करीब 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
भागने की कोशिश की
ओडिशा पुलिस ने हिड़मा के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया है।दरअसल, ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ट्राई जंक्शन में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया था। पुलिस जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की।
AK-47 के साथ पकड़ाया
वो जंगल में जाकर छिप गया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से AK-47 समेत अन्य विस्फोटक सामान मिला। पुलिस ने उसकी पहचान कुंजाम माड़वी हिड़मा उर्फ मोहन के रूप में की है। जो कि CG के बीजापुर जिले का रहने वाला है। कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था।ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई कई वारदातों में शामिल था। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।