
4 Dead bodies found in septic tank suspicion on brother -sister -in-law
सिंगरौली। एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव मिले हैं। इनमें से एक मकान मालिक का बेटा सुरेश प्रजापति, दूसरा करण साहू ,तीसरा राकेश सिंह और जोगेन्दर महतो की लाश मिली।सुरेश नए साल पर सुबह तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। फिर नहीं लौटा। हत्या किसने की और उसकी वजह पुलिस पता कर रही है। पुलिस को आशंका है कि अनैतिक संबंधो के चलते यह हत्या हुई है। किसी नुकीली चीज से हत्या की गयी है।
बैढ़न में पोस्टमार्टम किया गया
बरगवां थाना क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टैंक के पास जेसीबी से पैरलल गड्ढा खोदकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हिंडालको प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बड़ोखर गांव में हरिप्रसाद प्रजापति का मकान है। सेफ्टिक टैंक से दुर्गंध आने की शिकायत मिली थी।शवों का रविवार को बैढ़न में पोस्टमार्टम किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
चारों शव पर चोट के निशान
रीवा से फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट डाॅ महेंद्र सिंह भी देर रात सिंगरौली पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल और शवों का परीक्षण किया। सिंह ने कहा सभी लाशों पर चोट के निशान हैं। नुकीली चीज से सिर और चेहरे पर वार किए गए हैं। शवों पर संघर्ष के निशान ज्यादा नहीं हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि युवक या तो सो रहे थे या बेहोशी की हालत में थे। ऐसी स्थिति में 1 से 2 लोग ही इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए काफी हैं।
कमरे में खून के धब्बे
सिंगरौली में सेप्टिक टैंक से चार शव मिलने के मामले में पुलिस एक दंपति को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इनमें से पति बिहारी एक मृतक सुरेश प्रजापति की मौसी का लड़का है। पुलिस को सुरेश के कमरे से खून के धब्बे भी मिले हैं। कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
अनैेितक संबंध की आशंका
रीवा डीआईजी साकेत पांडे ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा सुरेश के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिलना मामले से अनैतिक संबंध जुड़े होने की वजह दर्शा रहा है।घटना में मृतकों के करीबी शामिल हो सकते हैं। आशंका है कि नशीला पदार्थ देकर युवकों की हत्या की गई हो। पुलिस उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और घटना के समय मौजूद मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है। सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने कहा प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हर एंगल पर जांच की जा रही है।
जिस सेप्टिक टैंक से लाशें मिलीं, उसके पास यह कार खड़ी थी।
सेप्टिक टैंक से निकाले गए शव
हिंडालको प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बड़ोखर गांव में हरिप्रसाद प्रजापति का मकान है। एनसीएल में कर्मचारी हरिप्रसाद फिलहाल जयंत इलाके में रहते हैं। कभी कभार ही बड़ोखर आते हैं। उनके मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस से किया। महिला की नजर पड़ी दरवाजे पर। जो कि खुला हुआ था। उसे चोरी का अंदेशा हुआ। घर के अदंर गयी तो उसे कोई नहीं दिखा। जब पीछे की ओर गयी तो उसे बदबू आई। उसने वहां बने सेप्टिक टैंक में झांका तो शव दिखे। पुलिस ने टैंक के पास जेसीबी से पैरलल गड्ढा खोदकर शवों को बाहर निकाला। मौके पर झारखंड की एक कार JH 24K. 3393 भी मिली है। मृतक सुरेश की मां मिथिलेश के अनुसार सुरेश 1 जनवरी को सुबह तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। बोला था कि दो तीन घंटे में लौट आएगा। आशंका है कि बेटे की हत्या की गई है।