
35 woman trapped the elderly ,expelled from the house after grabbing everything
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो) शिकारी महिलाएं,लुटेरी दुल्हन जैसे कई खबरें सामने आई। लेकिन यह खबर उन खबरों से हटकर है। एक 35 वर्षीय महिला अंजुम (बदला नाम) ने 75 वर्षीय रफीक अहमद को अपने प्रेम जाल में फांस लिया। उनसे गुना में निकाह किया। फिर उन्हें गुना से भोपाल ले आयी।उनकी कार को पहले अपने नाम किया। फिर उनके पास 25 लाख रुपए कैस था उसे भी ले लिया। जब बुजुर्ग ने कहा कि उनके पास अब पैसे नहीं बचे हैं तो महिला ने उन्हें घर से निकाल दिया। यह सब दो साल के अंदर उसने किया।
रफीक की पत्नी नहीं थी
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।निशातपुरा पुलिस ने बताया कि 74 वर्षीय रफीक अहमद गुना जिले के रहने वाले हैं। दो साल पहले वे अंजुम (परिवर्तित नाम) नाम की महिला के संपर्क में आए थे। रुबीना से एक महिला रिश्तेदार के यहां पहचान हुई था। रफीक की पत्नी नहीं थी तथा वे अकेले थे जबकि उनके पास लाखों रुपए की संपत्ति थी।
गैर शादीशुदा बताकर किया निकाह
महिला ने खुद को गैर शादीशुदा बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं तथा निकाह करने के लिए तैयार कर लिया। 35 साल की होने के बाद अंजुम ने 74 साल के रफीक अहमद से शादी की तैयारी की तथा उन्हें गुना से भोपाल लेकर आ गई। यहां पर दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में रहने लगे। यहां पर महिला ने बुजुर्ग से निकाह भी कर लिया।
बुजुर्ग के पास पैसे खत्म हो गए
दो साल के भीतर महिला ने बुजुर्ग की कार अपने नाम पर करा ली। साथ ही 25 लाख रुपए से अधिक की नगदी व सामान ऐंठ लिया। पिछले दिनों जब बुजुर्ग के पास पैसे खत्म हो गए तो महिला ने बुजुर्ग को घर से निकाल दिया। इसी दौरान बुजुर्ग को यह भी पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद महिला व फरहान नाम के युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।