
27 naxalites including one and half crore prize naxalite raju killed
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर। लालगलियारा अबूझमाड़ में अब सीआरपीएफ के जवान घुसकर नक्सलियों को मार रहे हैं। सात दिन पहले 31 नक्सली मारे गए थे। आज 27 नक्सली मारे गये।डेढ़ करोड़ रुपए का इनामी नक्सली बसवा राजू भी मारा गया। बीस नक्सलियों का शव जवान ला रहे हैं। अभी भी नक्सलियों और जवानों के बीच फायरिंग चल रही है। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल है। सुरक्षाबलों ने करीब 20 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए। अबूझमाड़ ही एक मात्र जंगल था जहां पुलिस नहीं घुसती थी। अब जवानों ने अबुझमाड़ जंगल के कोने कोने में नक्सलियों को ढूंढ ढूंढ कर मार रहे हैं। अगले साल मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मुठभेड़ चल रही है
नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। 20 के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है।
फायरिंग में 1 जवान घायल
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। इसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया था। अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एनकाउंटर की जानकारी दी है। उनके मुताबिक फायरिंग में 1 जवान घायल हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
7 दिन पहले 31 नक्सली मारे
पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 40 सालों में हिड़मा ही इकलौता ऐसा नक्सली है जिसे संगठन के टॉप-2 टीम (सेंट्रल कमेटी) में जगह मिली है। वो भी तब जब नक्सल संगठन में अंदरूनी कलह चली और नक्सलियों को सिर्फ ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की बात उठने लगी। वहीं DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद से देवा बारसे का प्रमोशन कर उसे DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कैडर में शामिल कर कमांडर बनाया गया।