
25-peopleood poisoning due to eating secretly
बालाघाट। जनपद पंचायत बालाघाट के अंतर्गत ग्राम रट्टा में एक ठेले वाले के पास से फुल्की गांव के बच्चे,महिलाएं और पुरुषों ने खाया। रात भर ठीक थे। दूसरे दिन फुल्की खाने वालों को उल्टी,दस्त होने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत अधिक लोगों को होने पर सभी को उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
गुपचुप खाकर बीमार हुए
गांव में यह खबर आग की तरह फैली कि उल्टी दस्त बहुत लोगों को हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया गया। सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 17 बच्चे,पांच पुरुष और तीन महिलाएं अस्वस्थ्य हुई। चार बच्चों की हालत गंभीर है बताया गया है।गांव वालों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से गुपचुप को ठेला लगा रहा है। उसी के पास से लोगों ने उसकी फुल्की खाए थे। इस वक्त अस्पताल में 25 लोगों का इलाज चल रहा है।
ये हुए बीमार
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चो में साधना राणा 15 वर्ष, मनोज पारधी 08 वर्ष, मोहित 14 वर्ष, राखी 14 वर्ष, अनुक उके 11 वर्ष, अवनी राणा 08 वर्ष, मनन पारधी 10 वर्ष, अनन्त राणा 12 वर्ष, संचित कोहरे 08 वर्ष, आराधना राणा 10 वर्ष, आरोषी राणा, प्रांची ठाकरे, आलोक, अनुज, अरमानए वंश, सुशांत बिसेन, पूर्णिमा, पायल, प्रफुल, चाहत, अमन शामिल है। इनके अलावा अन्य पुरूष और महिलाएं हैं।
इनका कहना है
सभी लोग ग्राम रट्टा के रहने वाले है।इन्होंने कल गुपचुप खा लिया था। आज अचानक सभी को उल्टी दस्त होने लगा। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्टी दस्त के शिकार 25 लोग हुए हैं।
जितेंद्र राणा, उपसरपंच।
ग्राम पंचायत रट्टा
इनका कहना है
ग्राम रट्टा के ग्रामीण और बच्चे फुड पोईजनिंग का शिकार हुए हैं। गुपचुप खाने की बाते सामने आई है। दो दर्जन से अधिक बच्चों और ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।उनका उपचार किया जा रहा है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है। अब पहले से उनकी स्थिति सामान्य है। 02 बच्चों को तेज बुखार होने से उनका स्वास्थ थोड़ा अधिक खराब है। ये सभी फुड पोईजनिंग के शिकार हुए हैं। स्वास्थ विभाग की टीम गांव भेजी गई है। रात्री में मेडिकल कैंप लगाकर जांच की जायेगी।
निलय जैन, सिविल सर्जन