
21 Lakh cannaabis seized from two cars in raigad
राष्ट्रमत न्यूज,रायगढ़(ब्यूरो) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 21 लाख रुपए का गांजा मिला। दो कार में गांजा के पैकेट थे। चार मोबाइल भी बरामद किया गया है।मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
यूपी ले जा रहे थे गांजा
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि ओरापी काफी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा के कनकतुरा से दो कार में बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ आ रहे थे। जिन्हें साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर दोनों कार को रोका। कार में बैठे लोगों से पूछताछ की गयी। लेकिन वो सही जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद दोनों कार की जांच की गयी।
कार में गांजे के 105 पैकेट
कार में बैठे लोगों से पूछताछ की गयी। लेकिन वो किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहे थे। शक होने पर उनके कार की जांच में105 पैकेट गांजा मिला। इसके बाद गांजा तस्कर झांसी यूपी के निवासी रविशंकर गौतम, सरिया निवासी वीरेंद्र सिंह और किरोड़ीमल नगर निवासी दीपक जोहरी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
दो लोग कनकतुरा में उतर गए
गांजा तस्कारों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा था और उसे यूपी में ले जा रहे थे। उनके दो साथी कनकतुरा के पास एक कार से उतर गए थे। पुलिस ने मामले में 21 लाख का 105 किलो गांजा लगभग 23 लाख की दोनों कार और 85 हजार रुपए का 4 मोबाइल जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज
जांच में पुलिस को पता चला कि, गांजा तस्कर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ सरिया थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। जबकि दीपक जोहरी का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।