
21 Cases against rahul so far ,now notice for insult to the house
नई दिल्ली (ब्यूरो)।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन की मांग की है। इसके लिए उन्होंने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है। वहीं राहुल गांधी पर अब तक अलग -अलग राज्यों में कुल 21 मामले दर्ज किये गए हैं।
राहुल के निलबंन की मांग
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन की मांग की है। इसके लिए उन्होंने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है। बीजेपी सांसद निशीकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नोटिस भेजा है।उन्होंने स्पीकर से मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने को कहा है। दुबे ने साथ ही यह भी अपील की है कि जब तक समिति इस मामले में फैसला नहीं करती राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए। सांसद ने अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाने के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है
राहुल पर कई गंभीर धाराओं पर केस
आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के बाद संसद परिसर में हंगामे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।राहुल पर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का मुक्की का आरोप है।राहुल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक यह केस मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए किया गया है।
वेणुगोपाल के मुताबिक राहुल पर बीजेपी की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाना कोई नई बात नहीं है।2014 से अब तक राहुल पर 20 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। साल 2019 में राहुल पर सबसे ज्यादा 5 मुकदमे दर्ज किए गए थे।2024 में 4 और 2021 में राहुल गांधी के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। राहुल 2019 में दर्ज एक केस में दोषी भी पाए जा चुके हैं।वहीं कई मुकदमों का ट्रायल कोर्ट में जारी है। राहुल के दो मुकदमे की सुनवाई हाई कोर्ट में हो रही है।
राहुल गांधी पर कब कितने मुकदमे
साल 2014 में राहुल गांधी पर पहला कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था।यह केस महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित सिविल जज की अदालत में दर्ज किया गया था।राहुल पर यह केस गांधी की हत्या में आरएसएस की भूमिका बताने को लेकर किया गया था। यह केस क्रिमिनल और सिविल मानहानि से जुड़ा है।
* 2016 में राहुल गांधी पर असम की राजधानी गुवाहाटी में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।यह केस चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज किया गया था। राहुल पर यह मुकदमा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई एक टिप्पणी को लेकर की गई थी। राहुल ने हत्या से जुड़े एक मामले में संघ पर विवादित टिप्पणी की थी।
* साल 2018 में राहुल गांधी पर 3 मुकदमे दर्ज किए गए।पहला मुकदमा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दूसरा मुकदमा सुल्तानपुर में दर्ज किया गया। तीसरा मुकदमा झारखंड के रांची में दर्ज किया गया थाण् राहुल गांधी पर दोनों मुकदमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर किया गया था। यह मुकदमा भी मानहानि से जुड़ा हुआ है।
* 2019 में राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा 5 मुकदमे दर्ज किए गए।यह केस देश के अलग.अलग हिस्सों में दर्ज किया गया। मामला मोदी सरनेम से जुड़ा था। राहुल ने एक रैली में सवाल उठाते हुए कहा था कि सारे मोदी सरनेम के लोग ही चोर क्यों हैं।
राहुल पर मोदी सरनेम मामले में सूरत, पटना, रांची, अहमदाबाद और नई दिल्ली में केस किया गया थौ सूरत केस में उन्हें दोषी भी ठहराया जा चुका है। बाकी मामलों की सुनवाई चल रही हैै सूरत केस की वजह से ही 2023 में राहुल गांधी की सदस्यता गई थी।
* 2021 में राहुल गांधी पर 3 मुकदमे दर्ज हुएण् पहला मुकदमा झारखंड के चाईबासा, दूसरा मुकदमा दिल्ली और तीसरा मुकदमा मुंबई में दर्ज किया गया।दिल्ली वाला मुकदमा रेप विक्टिम को लेकर किए गए दावों की वजह से किया गया था। इसमें राहुल पर पोक्सो की धारा भी लगाई गई है। मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है।यह गंभीर मामला है और राहुल गांधी अगर इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल या उससे ज्यादा की सजा मिल सकती है।
वहीं चाईबासा और मुंबई का मामला मानहानि से जुड़ा हैण् दोनों केस में मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर राहुल ने टिप्पणी की थी।
* 2022 में राहुल गांधी पर दो मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा बेंगलुरु में दर्ज किया गया। यह केस कापीराइट उल्लंघन से जुड़ा है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने बिना परमिशन अपनी यात्रा का थीम सान्ग तैयार करने के लिए कापीराइट का उल्लंघन किया। राहुल पर दूसरा मामला लखनऊ में दर्ज है। राहुल पर इस केस में वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी का आरोप है।
* 2023 में राहुल गांधी पर सूरत में एक मुकदमा फिर से दर्ज किया गया।यह मुकदमा सूरत के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के पास दर्ज किया गयाण् राहुल पर मोदी समाज को अपमानित का आरोप था।
* 2024 में अब तक राहुल गांधी पर 4 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जनवरी 2024 में असम में राहुल पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसी महीने राहुल पर कर्नाटक के बेंगलुरु में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित टिप्पणी के आरोप में केस दर्ज किया गया।
*सितंबर महीने में राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय और आरक्षण को लेकर टिप्पणी की थी। इस केस में राजधानी दिल्ली में राहुल के खिलाफ 3 जगहों पर केस दर्ज किया गया था। अब राहुल पर संसद में मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
* और एक नया मुकदमा 19 दिसम्बर 2024 को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ सात धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। धारा 3(5),धारा 109,धारा 115,धारा 117,धारा 125,धारा131 और धारा 351 में मुकदमा दर्ज हुआ है।