
20 NEWS OF THE DAY
## सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 10 दोषियों को जमानत दे दी। मामला साल 1987 का है। यूपी के प्रॉविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टब्युलरी (PAC) के अफसरों और जवानों ने करीब 35 लोगों को गोली मार दी थी।
@ वाराणसी के यूपी कॉलेज में मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। जुमे के दिन शुक्रवार को करीब 500 से ज्यादा छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने वहां नारेबाजी की।
@ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग वाली अर्जी पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार का रुख पूछा है। यह याचिका भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की है।
@ CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। 2019 से 2022 के बीच हुई भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में वे जेल में हैं। सीजीपीएससी अध्यक्ष रहते हुए सोनवानी के संपत्ति निवेश की इन्वेस्टिगेशन की। पता चला कि सोनवानी और उनके परिजन के नाम पर रायपुर, धमतरी व सरगुजा में ही 50 एकड़ से ज्यादा की जमीनें हैं।
@ सैलून की दुकान में काम करने वाले और पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कर रहे लड़कों ने छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड अधिकारी से 54 लाख रुपए की ठगी की थी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की साइबर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोनों लड़कों को अलवर से गिरफ्तार किया है।
@रीवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगभग 3 महीने से लापता है। उसका पता लगाने पुलिस से लेकर महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी परेशान हैं।महिला बाल विकास क्रमांक 2 गंगेव परियोजना अधिकारी शंकरधर त्रिपाठी ने बताया कि पद्मा तिवारी नाम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अगस्त 2024 से गायब हैं।
$ मध्यप्रदेश के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में जान चली गईं। परिवार बोलेरो से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में अस्थियां विसर्जित करने गया था। लौटते समय ड्राइवर को झपकी आने पर बोलेरो कार ट्रक में घुस गई। हादसा शुक्रवार सुबह उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ।
@ फतेहपुर में 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद के एक हिस्से को ढहाया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी की है। आदेश को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर आज, शुक्रवार को सुनवाई होनी थी।
# शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च, बैरिकेड तोड़े-कंटीले तार उखाड़े, हरियाणा पुलिस ने लौटने की चेतावनी दी, आंसू गैस के गोले छोड़े।
@ दिल्ली जा रहा किसानों का जत्था पीछे हटा, मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़े-तार उखाड़े; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, कल की वापस बनायेंगे रणनीति।
* राज्यसभा में सिंघवी की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने पर हंगामा, धनखड़ बोले- ये गंभीर मामला, इसकी होगी जांच
@ सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई,कांग्रेस का मानना है कि यह अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की चाल है। अगर कोई जेब में 50,000 रुपये लेकर जा रहा है तो यह कोई अपराध नहीं है।
@ राहुल को गद्दार बताए जाने पर भड़की कांग्रेस, संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।
# प्रियंका ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को देशद्रोह कह सकते हैं। उनके लिए राहुल गांधी को देशद्रोह कहना कोई नई बात नहीं है।
* सरकार फसल को MSP पर खरीदेगी’, राज्यसभा में बोले कृषि मंत्री चौहान; सभापति ने भी शिवराज को सराहा।
* महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 7 दिसंबर से: कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर बने; CM बोले- सत्र से पहले मंत्रियों की शपथ होगी
* 10 फीट तक सोने से मढ़ा होगा राम मंदिर का शिखर, 15 मार्च तक निर्माण पूरा करने की तैयारी।
* गुजरात के सूरत में 14 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, ₹70 हजार में डिग्री देने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 8वीं पास भी इलाज कर रहा था।
*आपका लोन महंगा नहीं होगा, न EMI बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा; लेकिन मंहगाई बढ़ने की आशंका जिससे GDP ग्रोथ घटेगी।
@मारुति की कारें नए साल से 4% तक महंगी होगीं, हुंडई इंडिया, मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी ने भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया।
* दिल्ली में दिसंबर में पहली बार पारा 10° से नीचे, मध्यप्रदेश-राजस्थान में ठिठुरन बढ़ी; श्रीनगर में तापमान माइनस 4.1°; हिमाचल में 2 दिन बाद बारिश-बर्फबारी।
# सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 पर बंद, निफ्टी भी 30 अंक गिरा, BSE स्मॉलकैप में 342 अंक की तेजी.।