
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। केरलापाल इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कुल 17 नक्सली मारे गए हैं। मारे गये सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। सुकमा एसपी किरण चौहान ने इसकी पुष्टि की है। नक्सलियों के बस्तर संभाग के दरभा डिवीजन (डीवीसीएम) का नक्सली चार्ज कमांडर जगदीश भी मारा गया है। वहीं अन्य बड़े नक्सली लीडर के भी मारे जाने की खबर है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। एक साल के अंदर अब तक 410 नक्सली मारे जा चुके हैं।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव कंधे पर लादकर लाए गए।
10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए
DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि 17 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं।DIG ने बताया कि ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लादकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए हैं।
हथियार बदलाव नहीं ला सकते: अमित शाह