
10 People beat congress leader shukla on parking dispute
रीवा। रीवा में शुक्रवार देर रात रेलवे तिराहे के पास पूर्व कांग्रेस नेता भागीरथी शुक्ला पर करीब 10 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पार्किग को लेकर विवाद होने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई।
दस लोगों ने पीटा
भागीरथी शुक्ला रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मौजूद थे। तभी दो युवक कई गाड़ियों में चाबी लगाने लगे। जब शुक्ला ने विरोध किया, तो कहासुनी के बाद दोनों युवक गाली देकर भागने लगे। भागीरथी शुक्ला ने भाग रहे युवकों का पीछा किया। पीछा करते हुए रेलवे तिराहे पर पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए 10 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह पीटा।
पुलिस जांच में जुटी
एएसपी विवेक लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो रहा है।