April 19, 2025

सात राज्योें में दाना की दस्तक,आरेंज अलर्ट


नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना का भयावह असर सात राज्यों में पड़ने की आशंका है। सभी राज्य सरकारें खास कर जहां भी समंदर है, वहां आरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया है।  साइक्लोन का सबसे अधिक ज्यादा असर ओड़िसा और कोेलकाता के अलावा रांची में बताया जा रहा है।
दाना मतलब उदारता
दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता उदारता होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।

व्यापक असर
साइक्लोन दाना का प्रभाव ओडिशा के 30 में से 14 तटीय जिलों में व्यापक असर पड़ने की आशंका है। आईएमडी ने 24 से 26 अक्टूबर तक अंगुल नयागढ़ बालेश्वर मयूरभंज भद्रक केंद्रपाड़ा जगतसिंहपुर केंदुझार जाजपुर कटक और ढेंकनाल खुर्दा गंजम और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। ओडिशा में एनडीआरएफ की 20 ओडिशा डिजास्टर रैपिड फोर्स की 51 और फायर ब्रिगेड की 178 टीमें लगाई गई हैं। 6 हजार राहत शिविर बनाए गए हैं। होटल बुकिंग अगले चार दिनों तक रोक दी गई है।
भारी बारिश का अनुमान
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर ,पश्चिम मेदिनीपुर दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में भारी बारिश हो सकती है।पश्चिम बंगाल के आठ जिलों दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूरब मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य में 85 राहत टीमें तैनात की गई हैं।
0 0 आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।


झारखंड के पूर्व सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश हो सकती है।रांची में चूंकि समंदर है। इसलिए यहां एनएफआर की नौ टीमें लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन 25 से 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां एनएफआर की एक टीम तैनात की गई है।
बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज में इसका असर दिखाई देगा। कई जिलों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
पांच दिनों तक भारी बारिश
दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तूफान से निपटने के लिए इंडियन नेवी के जवान तैनात किये गये है। ओड़िसा के पूरी में इसका असर कुछ ज्यादा होगा। इसलिए अभी समंदर के किनारे के लोगों को वहां से दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ओडिशा में तूफान के टकराने से पहले नौसेना ने पूरी तैयारी कर ली है।