कोलकाता। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। इस चक्रवाती तूफान का असर सात राज्यों पर पड़ेगा। इसका असर ट्रेन और फ्लाइट की उड़ान पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। तीन सौ फ्लाइट और पांच सौ से अधिक ट्रेने रद्द कर दी गयी हैं। तटीय इलाकों (धामरा ) में इस वक्त 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं ओडिशा के भद्रक जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल के दीघा बीच पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
तूफान की रफ्तार 120 किलो मीटर
तूफान ओडिशा में भितर कनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंड फाल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा। तटीय इलाकों पर 20 सेमी बारिश हो सकती है। भद्रक केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 30 सेमी यानी 12 इंच एक फुट से ज्यादा बारिश हो सकती है। ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी मैप के अनुसार आज रात साइक्लोन ओडिशा के तट से टकराएगा। इसके असर से पश्चिम बंगाल में भी जोरदार बारिश होगी।
तीन सौ फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द
तूफान कितना भयावह है इसी से समझ सकते हैं कि भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। वहीं साउथ ईस्ट रेलवे ने 150 ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198 ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
कोणार्क मंदिर बंद
पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं। ताकि उड़ न जाएं। वहीं कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।
कोर्ट बंद रहेंगे
ओडिशा में एनडीएफआर और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स यछक्त्थ्द्धए ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल काॅलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।