सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से हथियार और शव बरामद कर लिया गया है। एसपी किरण चैहान के मुताबिक मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है। सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
छह नक्सलियों ने किया सरेंडर
वहीं सुकमा में ही एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर्ड नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो.दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
दो ग्रामीणों की हत्या
दूसरी ओर सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी से लटका दिया। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का